Top 10 Tourist Place in Delhi
![](https://hindiblogmart.com/wp-content/uploads/2024/02/beautiful-shot-lotus-temple-delhi-india-cloudy-sky-scaled.jpg)
यमुना नगर के किनारे बसा हुआ दिल्ली भारत का एक प्राचीन नगर है | दिल्ली को देखने के लिए लोग भारत के अलग अलग शहरों से आते हैं क्योंकि ये शहर भारत की राजधानी के अलावा पर्यटन का मुख्य केन्द्र भी है। अगर आप भी दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि हम दिल्ली में कहाँ कहाँ घूम सकते है तो ये लेख आपके लिए है | भारत की राजधानी होने के कारण यहाँ आप राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय जैसी जगह देख सकते हैं | जैसा की हम सभी जानते है की दिल्ली का इतिहास बहुत ही पुराना है यहाँ मुग़लों ने बहुत सालों तक शासन किया और अपने शासनकाल में बहुत इमारतों का निर्माण कराया जैसे हुमांयू का मकबरा, लाल किला, जामा मस्जिद, सफदरजंग का मकबरा, पुराना किला इत्यादि | अगर आप खाने के शौक़ीन है तो दिल्ली आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं क्योंकि यहाँ आपको सब कुछ मिलता है चाहे फिर वो चांदनी चौक के मशहूर पराठें हो या राजौरी गॉर्डन के फेमल छोले भठूरे | इस लेख में हम जानेंगे दिल्ली के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का मजा ले सकते हो |